भिलाई में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद: चंदूलाल मेडिकल कॉलेज के सरकारी अधिग्रहण होते ही रूट पर अवैध प्लॉटिंग का खेल शुरू…20 एकड़ एरिया को निगम ने किया चिन्हित

भिलाई। इसमें कोई शक नहीं कि भिलाई निगम क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग करने वालों के हौसले बुलंद है। हर दूसरे इलाके से ये खबर कॉमन है। अवैध प्लॉटिंग के मामले बढ़ रहे हैं। भिलाई का कोहका और कुरुद तो इसके लिए प्रसिद्ध है। लोग वहां जमीन खरीदने से डरते हैं। उन्हें डर रहता है कि जिस जमीन को खरीद रहे हैं वो कितनी बार बिक चुकी होगी या फिर दस्तावेज सही है या नहीं? ये सवाल मन में आता ही है। भिलाई निगम की टीम ने गुरुवार को ऐसे ही 20 एकड़ एरिया को चिन्हांकित किया है। जहां अवैध प्लॉटिंग धड़ल्ले से हो रही है।

चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज के सरकारीकरण होते ही उस इलाके में भू-माफियाओं की नजर है। नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किए जा रहे अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध कार्यवाही की गई। जोन क्रमांक 02 क्षेत्र अंतर्गत अवैध प्लाटिंग करने के उद्देश्य से चंदूलाल चंद्राकर हास्पिटल जाने वाले प्रमुख मार्ग के किनारे भूखंड में अनाधिकृत रूप से बनाए जा रहे मार्ग संरचना और डीपीसी लेवल को जेसीबी से ध्वस्त किया गया।

मौके पर डंप मुरम भी जप्त किया गया। निगम भिलाई द्वारा अवैध रूप से प्लाटिंग पर लगाम कसने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र में वृहद स्तर पर अवैध रूप से प्लाटिंग व निर्माण करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने जेसीबी, हाइवा के साथ निगम की तोड़फोड़ व विशेष दस्ता की टीम स्थल पर पहुंची, टीम ने कुरूद स्थित चंदूलाल चंद्राकर हास्पिटल जाने वाले रास्ते के मुख्य मार्ग के किनारे अवैध तरीके से प्लाटिंग करने के लिए मुरूम से बिछाए गए के मार्ग संरचना को हटाया।

इस दौरान मौके पर कोई भी व्यक्ति भूखंड का दस्तावेज लेकर उपस्थित नहीं हुआ। वार्ड 16 कुरूद क्षेत्र में हो रहे अवैध प्लाटिंग की रोकथाम करने डीपीसी लेवल को छतिग्रस्त किया गया, साथ ही जाली तार से किए गए फैंसिंग और निर्माण के लिए तैयार किए जा रहे डीपीसी लेवल एवं चुना मार्किंग को हटाया गया। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने भिलाई निगम क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग, अवैध कब्जा, अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश समस्त जोन आयुक्त एवं विशेष दस्ता की टीम को दिए हैं।

आयुक्त के निर्देश के पालन में विशेष दस्ता की टीम के प्रभारी एवं नोडल अधिकारी सुनील अग्रहरि एवं जोन क्रमांक दो आयुक्त पूजा पिल्ले व भवन अधिकारी हिमांशु देशमुख, सिद्धार्थ साहू, बालकृष्ण नायडू, अनिल मेश्राम और तोड़फोड़ की टीम में शामिल कर्मचारी कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, चैतू यादव, गोकर्ण कुर्रे, विष्णु सोनी, खेमलाल यादव एवं राजेंद्र सिंह इत्यादि ने मौके पर उपस्थित रहकर कार्रवाई की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

प्रेम प्रकाश पाण्डेय की पहल से भिलाई नगर को...

भिलाई नगर। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र (विधानसभा क्र.-65) में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ी पहल हुई है।...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...