भिलाई में स्कूल के पीछे धड़ल्ले से चल रहा था अवैध प्लॉटिंग… निगम की अनुज्ञा विभाग की टीम तोड़ फोड़ दल के साथ पहुंची; प्लॉट और दुकान लेने के पहले निगम से जरूर कंफर्म करें… नहीं तो बाद में होगा सिर्फ पछतावा

भिलाई। भिलाई के इंदु आईटी स्कूल के पीछे शांति नगर में अवैध प्लाटिंग पर भिलाई निगम की टीम ने कार्रवाई की है। निगम को अवैध प्लोटिंग की शिकायत मिली थी। जिसके अनुसार शांति नगर इंदु आई.टी. स्कूल के पीछे वाले भाग में धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग की जा रही है। अवैध प्लॉट काट कर मुरम गिराकर रोड का निर्माण किया जा रहा था। जिसका परमिशन नगर निगम भिलाई और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से नहीं लिया गया था। नगर निगम भिलाई के भवन अनुज्ञा विभाग की टीम और तोड़ फोड़ दल मौके पर पहुंचकर रोड निर्माण के कार्य को रूकवाया।

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त द्वारा बार-बार दिशा निर्देश जारी किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति निगम क्षेत्र में प्लॉट खरीदने से पहले नगर निगम भिलाई के भवन अनुज्ञा शाखा में आकर संपर्क कर लें। वह जो प्लाट खरीदने रहा है, जो मकान या दुकान बनाने के लिए उसका परमिशन मिलेगा की नहीं। फिर भी लोग नगर निगम भिलाई या पटवारी कार्यालय या टाउन एंड कंट्री प्लानिंग जाकर यह परीक्षण नहीं करवा रहे है कि उनके खरीदा जाने वाला प्लाट सही है या नही।

अक्सर लोग दलाल के बहकावे में आकर प्लॉट खरीद लेते है। फिर जब प्लॉट पर मकान या दुकान बनाने का परमिशन नहीं मिलता है, तो बाद में परेशान होते है। इसलिए प्लाट खरीदते समय सभी सचेत रहें। आज की कार्रवाई के दौरान भवन अनुज्ञा विभाग से सब इंजिनियर दौलत चंद्राकर, शहबाज खान, जोन 2 के राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी एवं निगम के तोड़फोड़ दस्ता दल उपस्थित रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...

युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम साय ने खोला नौकरी...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने...