भूपेश कैबिनेट की अहम मीटिंग शुरू: डिप्टी CM सिंहदेव का हुआ स्वागत… हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्यकर्मियों को लेकर हो सकता है बड़ा एलान; मानसून सत्र…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में CM भूपेश बघेल के कैबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित केबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्यकर्मियों को लेकर भी बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते है। हड़ताल के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। बैठक में मानसून सत्र के दौरान अनुपूरक बजट की स्वीकृति के साथ विपक्ष को जवाब देने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।

डिप्टी CM सिंहदेव का पुष्पगुच्छ से स्वागत
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित केबिनेट की बैठक शुरू होने के पहले प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
नियमितिकरण को लेकर उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने संकेत दिये थे। फिलहाल सभी विभागों की जानकारी मंगाई गई है। सभी से चर्चा के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचेंगे। विधानसभा के मानसून सत्र से पहले होने वाली इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि कई अहम प्रस्तावों को बैठक में मंजूरी मिल सकती है और सरकार छत्तीसगढ़ के संविदा और दैवेभो कर्मचारी और किसानों के हित को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है।

मानसून सत्र को लेकर बनेगी रणनीति
बैठक में मानसून सत्र के दौरान अनुपूरक बजट की स्वीकृति के साथ विपक्ष को जवाब देने की रणनीति भी तैयार की जाएगी। इसके अलावा मानसून के आगमन के साथ ही किसानों को पर्याप्त बीज, खाद की उपलब्धता और सरकारी की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा होगी। सुबह 11 बजे से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में ये बैठक होगी, जिसमें भूपेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...