भिलाई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला भिलाई की आवश्यक बैठक भारतीय जनता पार्टी भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के मार्गदर्शन मे व भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व मे हुडको भिलाई मे जगदम्बा मन्दिर के प्रांगण मे संध्या 5 बजे संपन्न हुई।
बैठक मे जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया मार्गदर्शन करते हुए, आज तक युवा मोर्चा द्वारा किये गए कार्य व संगठन की समीक्षा की गयी। साथ ही कहा की युवा मोर्चा भाजपा की अग्रमि पंति का मोर्चा है। आप सभी युवा साथी को दोगुनी तेजी से कार्य मे लगना है। साथ ही सदस्यता पखवाडा 15 मई से 30 मई तक का आयोजन करने का निर्देश दिये। साथ ही सभी नवनवनियुक्त युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष को बधाई दी व निर्देश देते हुए हर बूथ मे 5 युवा नये कार्यकर्ता को जोड़ने के लिए कहा। बैठक को पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष व मानपुर मोहला विधानसभा प्रभारी लल्लन मिश्रा ने भी संबोधित किया।
युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा द्वारा आगामी युवा मोर्चा प्रदेश द्वारा प्राप्त कार्य योजना की विस्तृत जानकारी व युवा मोर्चा द्वारा अभी तक किये गए कार्य को अध्यक्ष के सामने प्रस्तुत किये। बैठक का संचालन भाजयुमो महामंत्री रितेश सिंह ठाकुर ने किया। आभार प्रदर्शन भाजयुमो महामंत्री विशाल दीप नायर ने किया। बैठक मे प्रमुख रूप से युवा मोर्चा अध्यक्ष भिलाई अमित मिश्रा, जिला महामंत्री युवा मोर्चा विशालदीप नायर, रितेश सिंह ठाकुर जिला उपाध्यक्ष सौरभ जयसवाल, विशाल शाही, जिला कोषाध्यक्ष् मोनिष् काले, जिला मंत्री हर्षल यादव, सौरभ चटर्जी, राम शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी, प्रचार प्रसार प्रमुख राहुल झा, जिला सोशल मीडिया अरुण उपाध्याय, भूपेश द्विवेदी, मोरजद्वज वर्मा, दीपक,स्वधाय मंडल सयोजक युवा मोर्चा पी राज, सतीश दुबे,सुमित द्विवेदी, कन्या शक्ति सयोजिका संस्कृति वर्मा,प्रशिक्षण प्रमुख अंकित यादव, कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह,वैशाली नगर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष विनय सेन,पूरब मंडल भाजयुमो अध्यक्ष मनोज मेश्राम, सुपेला मंडल भाजयुमो अध्यक्ष मनीष कुमार, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष डिकेश् पटेल,खुर्सिपार महामंत्री विनय मणिकपुरी ,दीपक त्रिपाठी, वरुण साहू, मुरली, विष्णु कुमार, रमेश सिंह, मनीष पिकरोल अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।जानकारी जिला भाजयुमो मीडिया प्रभारी नीरज तिवारी ने दी।