भिलाई में ससुरालवालों ने बहु पर मिट्टी तेल डालकर जिन्दा जलाया? SP बोले- चाय बनाते वक्त साड़ी में लगी आग… बेटे ने ये कहा; अस्पताल में इलाज जारी

भिलाई। भिलाई कैंप 1 में ससुरालवालों पर एक महिला के ऊपर मिटटी तेल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगा है। दरहसल पूरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। हालांकि दुर्ग SP जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि, महिला के बयान के अनुसार महिला का के साड़ी में आग लग गया था, जिस वजह से वो घायल हो गई। दूसरी तरफ एक खबर के अनुसार महिला के 15 साल के बेटे ने बयान दिया है कि उसके पापा, दादा, दादी और बुआ ने उसकी मां को मिट्टी तेल डालकर जिंदा जलाया है। वहीं महिला ने बयान दिया है कि खाना बनाने के दौरान उसकी साड़ी में आग लगी और वह जली है।

DB डिजिटल की रिपोर्ट के अनुसार, तेतरवा थाना मानपुर नालंदा बिहार की रहने वाली नीतू की शादी 2008 में कैंप 1 शास्त्री नगर निवासी संतोष साव के साथ हुई थी। दोनों को एक 15 साल का बेटा है। ससुराल वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। 3 अप्रैल को अचानक नीतू आग लगने से जल गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर होने के चलते उसे मेकाहारा रायपुर रेफर किया गया।

रायपुर ने नीतू का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने नीतू का बयान दर्ज कराया है। उसने बयान दिया है कि चाय बनाते समय अचानक उसकी साड़ी के पल्लू में लगी और फिर फैल गई। वहीं इस सबके बीच नीतू के 15 साल के बेटे ने चौंकाने वाला बना दिया है। उसका कहना है मां को जिंदा जलाया गया है। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने कहा कि महिला ने चाय बनाते समय आग लगने का बयान दिया है। इससे पहले भी पुलिस ने परिजनों का बयान लिया, उस समय बेटा मौजूद था, उसने कुछ नहीं बोला। इस बीच में बेटे ने पुलिस या अपने नाना-नानी से संपर्क नहीं किया। महिला का पति भी थाने आया था। अभी वो रायपुर हॉस्पिटल में पत्नी के साथ है। उनका कहना है कि वो इस मामले की जांच कर रहे हैं।

नीतू के पिता अशोक साव ने छावनी थाने में एक आवेदन दिया है। उन्होंने लिखा है कि उसकी बेटी नीतू उनके घर आई थी। इसके बाद वो वहां से 1 अप्रैल को साउथ बिहार से भिलाई के लिए चली। दो अप्रैल को भिलाई अपने घर पहुंची। घर पहुंचते ही उसका पति संतोष साव, सास मुन्नी देवी, ससुर गोविंद साव और ननद सपना देवी ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद 3 अप्रैल को बेटी को आग लगाकर मारने का प्रयास किया गया। अभी वो मेकाहारा में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...

दुर्ग में इबोला वायरस को लेकर अलर्ट, विदेश से...

दुर्ग। दुनिया के सबसे खतरनाक वायरसों में शामिल इबोला को लेकर दुर्ग जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो, इथोपिया और युगांडा जैसे इबोला...