भिलाई में पुलिस ने सशक्त ऐप की मदद से चोरी की मोटर साइकिल की बरामद… युवक और नाबालिग ने मिलकर की थी बाइक चोरी, दोनों गिरफ्तार

भिलाई। भिलाई नगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की गई एक कीमती मोटर साइकिल को बरामद कर लिया है। सशक्त ऐप की मदद से पुलिस ने आरोपी युवक और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई बाइक की कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना 13 अप्रैल 2025 की है, जब भिलाई सेक्टर-2, सड़क 14 निवासी सुयश कुमार शर्मा (उम्र 29 वर्ष) ने थाना भिलाई नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोटर साइकिल R15 (क्रमांक CG 07 BU 7957) को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 139/2025 धारा 303(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

वाहन की तलाश के दौरान पुलिस ने सशक्त ऐप की मदद से चेकिंग की और चोरी की बाइक की जानकारी मिलते ही एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रूपेश भारती पिता तेजप्रकाश भारती (उम्र 19 वर्ष), निवासी बीसी चौक, उड़िया मोहल्ला, बम्लेश्वरी मंदिर के पास, छावनी, भिलाई बताया। आरोपी ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी करना कबूल किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटर साइकिल को बरामद कर जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से रूपेश भारती को केंद्रीय जेल दुर्ग और नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। इस पूरी कार्रवाई को थाना भिलाई नगर की टीम ने तत्परता से अंजाम दिया, जिससे क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण लगाने में मदद मिली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...