भिलाई में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, जानिए वारदात की वजह

दुर्ग। भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था। देर रात पुलिस ने आरोपी राजवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि मृतक महेंद्र सिंह उर्फ बउआ अपने छोटे भाई राजवीर सिंह के साथ नंदिनी रोड के पास स्थित एक ही घर में परिवार सहित रहता था। दोनों में घर, जमीन को लेकर प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था। उनके बीच प्रॉपर्टी को लेकर आए दिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार सुबह भी उनके बीच काफी झगड़ा हुआ। इसके बाद वो दोनों शराब पीने बैठ गए।

रात करीब 8-9 बजे के बीच दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने हथियार निकाल लिए। महेंद्र सिंह के हाथ में एक चाकू और छोटी कुल्हाड़ी थी, वहीं राजवीर एक बड़ी सी कुल्हाड़ी लेकर अपने बड़े भाई को मारने दौड़ा। दोनों एक दूसरे के ऊपर जानलेवा हमला किया। राजवीर ने कुल्हाड़ी से बड़े भाई के सिर पर वार कर दिया। जब आरोपी राजवीर ने देखा की महेंद्र की मौत हो गई तो वह घर से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही छावनी टीआई मोनिका पांडेय और छावनी सीएसपी हरीश पाटिल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत फोरेंसिक की टीम को वहां बुलाया। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महेंद्र ठेकेदारी करके अपना परिवार पालता था। वहीं उसका छोटा भाई राजवीर छावनी थाने का निगरानी बदमाश था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...