CG में युवक ने रेलवे स्टेशन में लगाई फांसी: स्टेशन पहुंचे यात्री तो परिसर में लटका मिला युवक का शव… मौत का कारण अज्ञात

In CG, a young man hanged himself in the railway station

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक ने मड़वारानी रेलवे स्टेशन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यात्री जब सुबह ट्रेन के लिए स्टेशन पहुंचे तो परिसर में युवक का शव लटक रहा था। सूचना मिलने पर जीआरपी भी पहुंच गई और शव को नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसने खुदकुशी क्यों की इसका कारण स्पष्ट नहीं है। मामला चांपा जीआरपी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम खरहरी निवासी प्रदीप कंवर (20) का शव रविवार को मड़वारानी रेलवे स्टेशन परिसर में फांसी से लटका हुआ मिला है। परिसर में शव लटकता देख सुबह यात्रियों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर ने चांपा जीआरपी और उरगा थाना पुलिस को दी। प्रदीप के पिता अजय सिंह कंवर ने बताया कि वह उनका इकलौता बेटा था। उनकी एक बेटी है, जो पढ़ाई कर रही है। प्रदीप 12वीं करने के बाद मजदूरी करता था और अपने मामा के घर गांव पताड़ी में रहता था।

उन्होंने बताया कि, प्रदीप शनिवार दोपहर ही अपनी नानी के साथ गांव आया था। उसके बाद शाम को टहलने के लिए निकल गया। रात को लौटा तो सभी ने साथ में खाना खाया और फिर सोने के लिए चले गए। सुबह सोकर उठे तो प्रदीप अपने बिस्तर पर नहीं था। उन्हें लगा कि कहीं अपने दोस्तों के पास घूमने गया होगा। इसी बीच स्टेशन में किसी युवक के फंदे पर लटकने की जानकारी मिली। जब वह देखने गए तो पता चला कि उसका बेटा प्रदीप ही था। इसकी सूचना उसने घरवालों को दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डॉक्टर्स ने थामा बीजेपी का दामन: प्रदेश अध्यक्ष किरण...

भिलाई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह शनिवार को भिलाई प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान वो स्पर्श मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल पहुंचे और 300...

दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कांग्रेस पर किया...

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने गौ वंश की हत्या को लेकर कांग्रेस और भूपेश बघेल पर जमकर हमला...

दुर्ग लोकसभा चुनाव का कमान संभाला पूर्व CM बघेल...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा चुनाव की कमान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री किसान नेता भूपेश बघेल पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने संभाल लिया है उनके नेतृत्व...

विजय को विजय दिलाने मैदान में उतरे वैशाली नगर...

भिलाई नगर। दुर्ग लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को वैशाली नगर विधानसभा से एक लाख की लीड दिलाने के संकल्प को और...

ट्रेंडिंग