छत्तीसगढ़ में भाजपा राष्ट्रिय अध्यक्ष नड्डा ने दूसरे चरण के ‘परिवर्तन यात्रा’ को दिखाई हरी झंडी: विपक्ष पर जमकर बरसे, बताया सनातन विरोधी… न्यायधानी आएंगे PM मोदी; पढ़िए क्या कुछ कहा?

जशपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने चुनावी शंकनाद कर दिया है। लगातार पार्टी के बड़े नेता छत्तीसगढ़ आ रहे है। गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी रायगढ़ पहुंचे थे। आज भाजपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष जेपी नड्डा जशपुर पहुंचे। सभा स्थल में उनका स्वागत पहाड़ी कोरवा लोगों ने परंपरागत तीर और कमान से स्वागत किया। यहां उन्होंने बीजेपी के दूसरे चरण के ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर जमकर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि, विपक्ष का जो गठबंधन है वह सनातन धर्म को खत्म करना चाहता है। राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान बिक रहा है। नड्डा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही प्रदेश सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। उन्होंने कहा कि, इस सरकार के दांत खाने के और हैं, दिखाने के और हैं।

सनातन धर्म को खत्म करने में लगा विपक्ष: नड्डा
जेपी नड्डा ने कहा कि, परिवर्तन क्यों होना चाहिए यह मैं आपको बताता हूं, कांग्रेस सरकार ने जो वादे किए उसमें कुछ भी पूरे नहीं हुए। इतना ही नहीं केंद्र जो काम कर रही है उसे भी रोका जा रहा है। छत्तीसगढ़ के 12 लाख लोगों को आवास से वंचित किया गया। केंद्र सरकार जिन्हें घर देना चाहती है उसे यहां की सरकार कागज नहीं पहुंचाकर रोक रही है। यह जो गठबंधन बना है, वह सनातन धर्म को खत्म करने में लगा है। राहुल गांधी कहते हैं मैं मोहब्बत के दुकान चला रहा हूं, लेकिन इस मोहब्बत की दुकान में नफरत का सामान बिक रहा है। गठबंधन के अलग-अलग दल सनातन धर्म पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

भूपेश सरकार पर जुबानी हमला
जेपी नड्डा ने कहा कि, यहां की भूपेश बघेल सरकार ने, कांगेस पार्टी ने 5 साल में सिर्फ छलावा किया। मैं किसान भाइयों से पूछना चाहता हूं भूमिहीन लोगों को जमीन देने का वादा किया उनको जमीन मिल गई क्या। भूपेश बघेल के दिखाने के दांत और खाने के और हैं। खाने के लिए भष्ट्राचार और दिखाने के लिए नौजवानों को भत्ता, महिलाओं को सिलेंडर देने की बात करते हैं। ये परिवर्तन यात्रा इसलिए निकाली जा रही है क्योंकि पहले भी छत्तीसगढ़ की सेवा की है और आगे भी काम करना चाहते हैं। वादा करते हैं गरीब कल्याण के जो काम मोदी ने किया वो काम छत्तीसगढ़ में होगा। किसानों, महिलाओं का सशक्तिकरण होगा।

बिलासपुर आएंगे PM मोदी
जेपी नड्डा ने बताया कि, प्रदेश में भाजपा की 2 परिवर्तन यात्रा निकली है। इनका समापन बिलासपुर में होगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद मिलेगा। मोदी जी के नेतृत्व में देश की इज्जत दुनिया में बढ़ी है। जी-20 का सम्मेलन बताता है कि आज भारत पिछलग्गू नहीं है, दुनिया को संदेश दे रहा है और दुनिया को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहा है। आज दुनिया के 21 शीर्ष नेता महात्मा गांधी की समाधि पर नमन करते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...