क्लासरूम में टीचर ने स्टूडेंट के साथ किया जमकर डांस… लगाए खूब ठुमके… VIDEO देख लोगों को याद आए आमिर खान, देखिए

नई दिल्ली। इंटरनेट की दुनिया में अक्सर कोई न कोई वीडियो (Video) ऐसा आ ही जाता है, जो कि लोगों के दिल को भा जाता है. खासकर अगर वो डांस वीडियो (Dance Viral Video) हो तो फिर क्या ही कहने. हाल के दिनों में भी एक डांस वीडियो इंटरनेट की दुनिया में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. जिसमें एक टीचर अपने स्टूडेंट के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है. जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.

अक्सर आपने देखा होगा कि स्कूल के दौरान कई बार छात्रों के लिए क्लास उबाऊ हो जाती हैं, लेकिन कई शिक्षक हैं जो अपनी कक्षाओं को मजेदार और मनोरंजक बनाने के लिए अतिरिक्त कदम उठाते हैं. हाल के दिनों में एक ऐसी शिक्षक का वीडियो वायरल हो रहा है.

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक टीचर अपने छात्रों के साथ डांस करते हुए नजर आ रही है. क्लिप में जैसे ही लड़की अपने डांस स्टेप्स दिखाती है, मैम भी उसे तुरंत कॉपी कर डांस करना शुरू कर देती है और वहां मौजूद अन्य लोग अपने टीचर के लिए तालियां बाजना शुरू कर देते हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दिल्ली के एक सरकारी स्कूल (Delhi Government School) में अंग्रेजी की टीचर (English Teacher) मनु गुलाटी ने अपनी स्टूडेंट के साथ डांस करके बाकी बच्चों के लिए क्लास को एंटरटेनिंग बना दिया.

अपने ट्विटर प्रोफाइल पर शेयर किए गए इस वीडियो में टीचर को अपनी एक स्टूडेंट के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है. जैसे ही लड़की अपने डांस स्टेप्स दिखाती है, टीचर भी उसे फॉलो करती हैं. अन्य छात्र अपनी टीचर के लिए ताली बजाते दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “छात्र टीचर बनना पसंद करते हैं. उन्हें रोल रिवर्सल पसंद है. ‘मैम आप भी करो, मैं सिखाऊंगी’ इंग्लिश लैग्वेज पढ़ने के बाद कुछ हरियाणवी म्यूजिक- हमारे स्कूल के दिन के अंत की एक झलक.”

क्लिप को अबतक 63 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है. वीडियो देखने के बाद लोगों को फिल्म तारे जमीं पर से आमिर खान का किरदार याद आ गया. अपनी कक्षाओं को हंसी के साथ जीवंत बनाने के लिए कई लोगों ने टीचर की जमकर तारीफ की.


खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय कीर्तिमान: ‘मातृ वंदना योजना’ में 14.49...

रायपुर, 16 जुलाई 2026। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की...

​आलेख : वक्फ़ समुदाय का है, उसके पहरेदारों का...

नई दिल्ली। सदियों से वक्फ़ इस्लाम में सामाजिक कल्याण के सबसे महान संस्थानों में से एक रहा है। पूरे भारत में, मस्जिदें, कब्रिस्तान, स्कूल,...

छत्तीसगढ़ केबिनेट की बड़ी बैठक कल: CM विष्णु देव...

रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में कल यानी बुधवार, 8 जुलाई को राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री...