CG – एक करोड़ की लालच में नाती ने रची खौफनाक साजिश, नानी को सुला दी मौत की नींद… 8 महीने पहले हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा… पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

एक करोड़ की लालच में नाती ने रची खौफनाक साजिश

कांकेर। कांकेर जिले में एक बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में उसके नाती को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी युवक ने अपनी नानी के नाम पर बीमा की एक करोड़ रुपये की राशि के लिए हत्या की साजिश रची। इस हत्या की साजिश में आरोपी ने जहरीले सांप से कटवाकर मौत के घाट उतार दिया। मामला कांकेर के बांदे थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आठ महीने पहले हुई रानी पठारिया नामक बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में मर्ग कायम किया था। घटना के वक्त महिला की मौत सर्पदंश से बताया गया था।

कांकेर पुलिस ने 8 महीने पहले हुई रानी पठारिया नामक बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में मर्ग कायम किया था। घटना के वक्त महिला की मौत सर्पदंश से बताया गया था। पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की तफ्तीश कर रही थी। इसी दौरान मृतिका के भतीजे राजेश खसवा ने अपनी चाची की मौत पर सवाल उठाते हुए सामान्य सर्मदंश से न होकर हत्या करने का आरोप लगाया गया था। राजेश खसवा ने इस मामले की लिखित शिकायत एएसपी से भी की गयी थी।

इसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक बार फिर छानबीन शुरू की गयी। जांच में खुलासा हुआ कि मृतिका का नाती आकाश पठारिया और जीवन बीमा एजेंट तारक देवानाथ ने मिलकर इस हत्याकांड की साजिश रची थी। बीमा की रकम दोगुना पाने के लिए बीमा एजेंट एक्सीडेंटल पालिसी कराने के बाद इस हत्या को अंजाम देने के लिए एक सपेरा से 30 हजार रूपये में सौदा किया गया। इसके बाद आरोपियों के बताये मुताबिक 2 मई 2023 को संबलपुर में सपेरे पप्पू राम नेताम के डेरा में ले जाकर आरोपी ने अपनी नानी को सांप से डसवाकर वापस बांदे लौट गया था।

इसके बाद आरोपी आकाश ने इस साजिश को एक दुर्घटना बताकर सबको जानकारी दी गयी। पुलिस ने खुलासा किया कि नानी की हत्या के बाद 15 नवंबर 2023 को बकायदा आकाश पठारिया ने बीमा एजेंट के साथ मिलकर एक करोड़ 2 लाख रूपये का क्लेम भी हासिल कर लिया था। इसके बाद से ही आकाश पठारिया ऐश की जिंदगी बिता रहा था। इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी आकाश पठारिया, बीमा एजेंट तारक देवनाथ और सपेरा पप्पू राम नेताम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 10 लाख रूपये नगद हत्या की वारदात में प्रयुक्त स्कार्पियों वाहन, दो जहरीले सांप,बैक पासबूक, एटीएम व पालिसी के सारे कागजात जब्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी में 1235 पदों पर निकली...

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ ने राज्य में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। तीनों पावर कंपनियों में विभिन्न श्रेणियों के कुल 1235...

भिलाई में 15 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार,...

दुर्ग/भिलाई। भिलाई के खम्हरिया क्षेत्र में स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।...

डबल मर्डर का खुलासा : 65 साल का आरोपी...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी में महिला और उसकी 10 माह की मासूम बच्ची की हत्या के...

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च न्यायालय ने भूपेश बघेल की उस याचिका को खारिज...