BIG BREAKING: BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर इनकम टैक्स विभाग ने मारा छापा… 60 से 70 लोग शामिल; दफ्तर सील… सभी कर्मचारियों के फोन जब्त; पढ़िए

– IT टीम में 60 से 70 लोग शामिल
– लंदन हेडक्वार्टर को दी गई जानकारी
– दफ्तर किया गया सील
– सभी कर्मचारियों के फोन जब्त

नई दिल्ल, मुंबई। BBC (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टर्स कॉरपोरेशन) इंडिया के दिल्ली और मुंबई दफ्तर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड मारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीबीसी के दफ्तर को सील कर दिया गया है और सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि, बीबीसी के लंदन हेडक्वार्टर को भी छापे की जानकारी दे दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, IT टीम की 60 से 70 लोगों की टीम रेड में शामिल है।