महंगाई का झटका : 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितने की हुई बढ़ोतरी…

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं।

नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 2.70 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 2.85 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद रायपुर में पेट्रोल का भाव बढ़कर 108.6 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 101.32 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है।

इससे पहले भी तेल कंपनियों ने चरणबद्ध तरीके से कीमतों में इजाफा किया था। 15 मई को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3-3 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। दूसरी बार में 90-90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। तीसरी बार पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था।

लगातार बढ़ती कीमतों का असर अब आम जनता की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। परिवहन खर्च बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में भी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। वाहन चालकों और व्यापारियों में इस बढ़ोतरी को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...

CG Crime : घर के अंदर मिले पति-पत्नी के...

लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में एक मकान के भीतर पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में...

शादीशुदा होने के आधार पर बेटी को अनुकंपा नियुक्ति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि सिर्फ शादीशुदा होने के आधार पर किसी...