CG – सेल्फी के चक्कर में मासूम ने गवाई जान: 10 साल की बच्ची पूल के पास ले रही थी सेल्फी… बैलेंस बिगड़ा और नदी में गिरी… 2 किलोमीटर आगे मिला शव

सेल्फी के चक्कर में मासूम ने गवाई जान

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी में कारिडोंगरी पुलिया से गिरकर मनियारी नदी में लापता हुई 10 वर्षीय बच्ची दिशा दिवाकर का शव कंसारा एनीकट के पास बरामद किया गया है। एनडीआरएफ की टीम ने बड़े प्रयासों के बाद शव को कि तलाश कर पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।

10 साल की दिशा दिवाकर कवर्धा जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र के डोमनपुर गांव की रहने वाली है। बच्ची अपने पिता के साथ लोरमी के खुड़िया स्थित राजीव गांधी जलाशय घूमने के लिए आई थी। जहां से घूमकर लौटते वक्त बच्ची अपने पिता के साथ कारीडोंगरी पुल के पास पहुंचकर सेल्फी लेने लगी।

चूंकि पुल के ऊपर पानी का बहाव काफी तेज था। इसी दौरान सेल्फी लेते वक्त बच्ची का बैलेंस बिगड़ा और वह नदी में गिर गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों को आवाज देने पर ग्रामीणों ने उसे खोजने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं पता नही चला।

जिसके बाद घटना की सूचना खुड़िया चौकी पुलिस को दी गई। जिसके बाद देर शाम तक प्रशासन की टीम हरकत में आई। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने गोताखोरों की मदद से लापता बच्ची की तलाश शुरू की।

पानी का बहाव तेज होने और अंधेरा होने की वजह से रात में बच्ची को नहीं खोजा जा सका। जिसके बाद सुबह रेस्क्यू टीम ने बच्ची की तलाश शुरू की। बच्ची का शव घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर कंसरी गांव में स्थित रपटा के पास मिला।

पुलिस ने शिनाख्त और पंचनामा कार्रवाई करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई की कांग्रेस नेत्री रीता सिंह समेत पति और...

भिलाई। करोड़ों रुपये के जमीन सौदे में भिलाई नगर निगम की एमआईसी सदस्य, वार्ड-39 की कांग्रेस पार्षद रीता सिंह, उनके पति रमेश चंद्र सिंह और...

आधी रात बर्थडे पार्टी में हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात...

CG News : बाल संप्रेक्षण गृह से 8 बच्चे...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित बरोंड़ा बाजार के बाल संप्रेक्षण गृह से सोमवार तड़के 8 बच्चे फरार हो गए। घटना के बाद...

दुर्ग में सरपंच पति की चाकू मारकर हत्या, चार...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लूटपाट के दौरान ग्राम तुमाकला के सरपंच पति एवं उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर...