CG – इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड: PHQ सुरक्षा में तैनात कंपनी कमांडर ने खुद को मारी गोली… मौके पर ही चली गई जान… दुर्ग का रहने वाला था पुलिसकर्मी

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। PHQ में ड्यूटी में तैनात कंपनी कमांडर ने खुद को गोली मार ली है। घटना के बाद पीएचक्यू के अधिकारी-कर्मचारी दौड़ते-भागते मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी राखी थाना को दी। जानकारी के मुताबिक इंस्पेक्टर का नाम अनिल सिंह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अनिल सिंह ने ड्यूटी में तैनाती के दौरान ही सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। वो दुर्ग के रहने वाले थे।

घटना में मौके पर ही अनिल सिंह की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय की सुरक्षा के लिए 14वीं बटालियन तैनात है। इस बटालियन में अनिल सिंह इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थ है। घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं, फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल पाया है।

हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में परिजनों से जानकारी जुटा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय के गेट नंबर तीन में इंस्पेक्टर अनिल सिंह पदस्थ थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...