स्वास्थ्य विभाग में मितानिनों का संविलियन: MLA गजेंद्र यादव से मिली मितानिन, साय सरकार का जताया आभार

दुर्ग। सरकार की सभी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मितानिनों को विष्णुदेव साय सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में संविलियन कर दिया है। अब सीधे तौर पर विभाग से जुड़कर काम करेंगे जिसका फायदा जनता को मिलेगा। आज बड़ी संख्या में मितानिन विधायक गजेंद्र यादव से मिलकर सरकार का आभार जताया।

गौरतलब है की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्थ रखने में मितानिनों महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, सरकार की स्वास्थ्य विभाग की योजनाएं इन्ही के माध्यम से घर घर तक पहुंचती है। इतने वर्षो तक इन्हे काम के एवज में वेतन एनजीओ के माध्यम से प्राप्त होता था, किसी प्रकार की समस्या होने पर कोई सुनवाई नहीं होती थी अब विष्णुदेव सरकार द्वारा इनका संविलियन कर दिया गया है, अब मितानिनों के कामकाज का संचालन जिला स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम से होगा।

मितानिन कार्यक्रम के सदस्य मितानिन, मितानिन प्रशिक्षक, ब्लाक समन्वयक, स्वस्थ पंचायत समन्वक, एरिया कोआर्डिनेटर, हेल्प डेस्क फैसिलेटर को विष्णुदेव सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविलियन करने पर मितानिनों ने विधायक गजेंद्र यादव से मिलकर सरकार का आभार जताया।

इस दौरान चमेली साहू, यशोदा जोशी, मनीषा रत्नाकर, हेमा बघेल, उर्मिला साहू, रेणु साहू, पुष्पा चौबे, मंजू, निर्मला निषाद, योगेश्वरी निषाद, भानुमति सहित शहरी एवं ग्रामीण के मितानिन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...