दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर जिला वाहन चोर गिरोह: 20 से ज्यादा गाड़ी चोरी कर चुके है ये चोर, पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा, 14.70 लाख के गाड़ी किए गए जब्त

क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं हो रही थी। जिसे देखते हुए दुर्ग पुलिस ने तर जिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 3 वाहन चोरों को पकड़ा है। 22 गाड़ी चोरी की वारदात में शामिल है तीनों। जिसकी कीमत लगभग 14.50 लाख के ऊपर बताई गयी है।

पढ़िए दुर्ग पुलिस की प्रेस रिलीज –

जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाएँ घटित हो रही थी जिसे अत्यंत ही गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा वाहन चोरी के मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की शीघ्र पतासाजी एवं माल बरामदगी हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (षहर) अभिषेक झा (रापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) डॉ.अनुराग झा (रापुसे), नगर पुलिस अधीक्षक (दुर्ग) मणीषंकर चंद्रा (रापुसे) के मार्गदर्शन में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक नरेष पटेल, निरीक्षक संतोष मिश्रा, थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक विजय यादव, थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक तापेष्वर नेताम, थाना प्रभारी पद्यमनाभपुर निरीक्षक अनिल साहू के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानों की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा संदेहियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान विषेष सूत्रों से पता चला कि न्यू आदर्ष नगर दुर्ग निवासी मुख्तार अहमद, अपने साथी शंकर नगर दुर्ग निवासी शेख सलीम के साथ मिलकर चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक की तलाष में लगा है कि सूचना पर टीम द्वारा मुख्तार अहमद एवं शेख सलीम को मोहन नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ पर गुमराह करता रहा किन्तु सतत् एवं तथ्यात्मक पूछताछ करने से दोनों ने मिलकर दुर्ग जिले के थाना मोहन नगर, पुलगांव एवं पद्यमनाभपुर क्षेत्रांतर्गत स्थित शराब भट्टीयों के पास से पिछले एक वर्ष के दौरान अलग-अलग समयावधि में कुल 22 वाहनों के चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।

चोरी की गयी वाहनों को बेचने के लिए अपने साथी हनोदा दुर्ग निवासी मोहम्मद बेग उर्फ गोलू जो कि पेशे से भवन निर्माण ठेकेदारी का कार्य करता है के पास बेचना बताया। जिस पर मोहम्मद बेग को पकड़कर पूछताछ करने पर उपरोक्त मोटर सायकलों को अपने पास कार्यरत् मजदूरों को चलाने हेतु देना बताया। आरोपियों के निषानदेही पर 01 नग एक्टिवा, 03 नग स्प्लेण्डर व 18 नग एच एफ डिलक्स मोटर सायकल जुमला कीमती 14.70 लाख रू. की मषरूका को बरामद कर जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही संबंधित थानों से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग से सउनि राजेष पाण्डेय, प्र.आर. संतोष मिश्रा, प्रदीप सिंह राजपूत, चन्द्रषेखर बंजीर, आरक्षक बालमुकुंद साहू, चित्रसेन साहू, जगजीत सिंह, नरेन्द्र सहारे, सनत भारती, कोमल राजपूत, जी.रवि, खुर्सीद खुर्रम बक्स, तिलेष्वर राठौर थाना मोहन नगर, पुलगांव पद्यमनाभपुर टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी-

  • मुख्तार अहमद उर्फ सोनू पिता मुस्ताक अहमद उम्र 27 साल निवासी दल्लू वाली गली नहर नाली के आगे न्यू आदर्ष नगर पद्मनापुर
  • शेख सलीम पिता शेख इस्माईल उम्र 33 साल निवासी गणेष मेडिकल के पास शंकर नगर दुर्ग
  • मोहम्मद बेग उर्फ गोलू पिता हकीम बेग उम्र 33 साल निवासी ग्राम हनोदा चंदखुरी रोड षिव मंदिर के पास पद्मनापुर

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...