BIT दुर्ग में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस : युवतियों ने वर्कशॉप में सीखे सेल्फ डिफेन्स के टिप्स… शेयर एड केयर फाउंडेशन व नेशनल कैडेट कोर की संयुक्त पहल

भिलाई। शेयर एंड केयर फाउंडेशन, हुडको व NCC BIT दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर भिलाई इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी दुर्ग में महिलाओं व लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेन्स ट्रेनिंग वर्कशॉप आयोजित किया गया। इसमें जुडो एक्सपर्ट किरन शर्मा (नेशनल रेफरी) ने बच्चों को स्वयं की रक्षा करने की तकनीक बताई। इसका लगभग 150 बच्चों ने लाभ उठाया। संस्था के जसदेव सिंह जब्बल ने बताया कि आज के समय में शिक्षा के साथ साथ फिटनेस व सेल्फ डिफेन्स भी जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी कैडेटों न किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुशांत पोद्दार, जुडो एक्सपर्ट किरन शर्मा, संस्था के अन्य सदस्य व बीआईटी शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...