दुर्ग में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन: सांसद बघेल रहे चीफ गेस्ट, MLA, संभागायुक्त, IG, कलेक्टर, SSP समेत सैकड़ों लोगों ने किया योग

  • ग्यारहवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन का आयोजन
  • मुख्य अतिथि बघेल ने किया प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन

दुर्ग। आज विश्वभर में ग्यारहवां अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आज जिला प्रशासन दुर्ग द्वारा खालसा पब्लिक स्कूल परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित की गई। दुर्ग सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक डोमन लाल कोर्सवाड़ा, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, आईजी आर. जी. गर्ग, कलेक्टर अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल तथा समस्त विभाग के अधिकारी / कर्मचारी, गणमान्य नागरिक और नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से योगाभ्यास किये। इससे पूर्व कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मुख्य अतिथि बघेल एवं अन्य अतिथियों को पौधे भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपने संक्षिप्त उदबोधन में मुख्य अतिथि सांसद बघेल ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग जीवन जीने की प्राचीन ऋषि परम्परा है। आज योग को देश के प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाई। प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से पूरी दुनिया योग के महत्व को समझ रही है।

उन्होंने कहा कि 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस आज 190 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है। सांसद ने लोगों का आह्वान किया कि करे योग और रहे निरोग। उन्होंने योग दिवस पर प्रधानमंत्री के संदेश का वाचन भी किया। योग प्रशिक्षक प्राची भट्टाचार्य एवं डिलिमा मजूमदार ने कपाल भारती प्रयाणाम, अनुलोम विलोम प्रयाणाम, शिति प्रयाणाम, भ्रामरी प्राणायाम सहित योग संगम हरित योग के थीम पर योगा के विभिन्न आसन का अभ्यास कराए। उन्होंने ॐ के सुमधर उच्चारण और शांति पाठ वाचन के साथ योगाभ्यास का समापन किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...