मानवता का परिचय : आत्मानंद स्कूल बोरी के आगजनी पीड़ितों को की मदद, यहां के स्टाफ शिक्षा के साथ विपदा में अन्य दान में भी अग्रणी…

भिलाई। स्कूली शिक्षा विभाग अंतर्गत जिला ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में मात्र स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बोरी ही प्रथम संस्था है, जहां के शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ-साथ वहां के चपरासी चौकीदार भी सहयोग की भावना रखते हैं। इस स्कूल के लोगों ने भिलाई पावर हाउस के सूर्या नगर की आगजनी में प्रभावित पीड़ित परिवार के लिए सहयोग सामग्री नगर निगम भिलाई के प्रशासनिक अधिकारियों को भेंट की।

बता दे कि हमेशा से ही स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बोरी शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी प्रमुख स्थान रखता है। आज इस संकट की घड़ी में जिस प्रकार से संस्था के शिक्षक शिक्षिकाएं व चपरासी चौकीदार लोगों ने सहायता की है, उसकी सभी प्रशंसा कर रहे हैं। यहां के स्टाफ ने अग्निकांड पीड़ितों के सहायतार्थ 100 किलो चावल, एक बोरी दाल, 40 किलो आलू, सब्जी, मसाला, कपड़ा व अन्य राशन सामग्री मदद कर मानवता का परिचय दिया है।

इस कार्य के लिए प्रेरक के रूप में संस्था के व्याख्याता राजेश शुक्ला व लिखन लाल भूआर्य की भूमिका रही। वहीं हेमराय पटेल, बलदाऊ राम पटेल, बीडी देशलहरा, कौशल कुमार साहू सहायक शिक्षक दनिया अनुराधा अलवणी, भारती गुप्ता, हेमलता गजभिए, धिरजा चौधरी, दीपिका पाल, छाया सिंह, चित्रलेखा देशमुख, पल्लवी पवार, वीणा कोसरे, भावेश बंजारे, हिमांशु स्वर्णकार, हेमंत वर्मा, मोरध्वज देशमुख खिलेश्वर चंदेल व महेश बंजारे का भी विशेष योगदान रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़: आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों के 1812 पदों पर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग (DPI) ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर 1812 भर्तियों का संक्षिप्त विज्ञापन...

सुपर-80 योजना: दुर्ग के मेधावी छात्रों को मिलेगी NEET...

दुर्ग। दुर्ग जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से संचालित 'सुपर-80' योजना के तहत बुधवार...

राज्यपाल रमेन डेका ने स्व. डॉ. तीजन बाई को...

दुर्ग। प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को दुर्ग प्रवास के दौरान गनियारी पहुंचकर प्रख्यात पंडवानी गायिका, पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला: युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, युवाओं के...