माइलस्टोन अकादमी में अलंकरण समारोह का आयोजन, छात्र परिषद के सदस्यों ने ली शपथ

भिलाई। माइलस्टोन अकादमी में सोमवार को अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में किड्स वर्ल्ड प्ले स्कूल’ की डायरेक्टर जुबाना ज़फ़र उपस्थित रहीं।

समारोह का शुभारंभ स्कूल बैंड की धुन पर मुख्य अतिथि समेत स्कूल की डायरेक्टर डॉ ममता शुक्ला, प्रधानाचार्या सरोज नायक , स्कूल मेंटर एस चंद्रा मैम एवं अन्य अधिकारियों के आगमन के साथ हुआ। स्कूल एंथम के बाद अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा मधुर स्वागतम् गीत और सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात् प्रधानाचार्या ने मुख्य अतिथि का संबोधन करते हुए इस अवसर के महत्व पर प्रकाश डाला।

स्कूल की डायरेक्टर ने मुख्य अतिथि को संबोधित करते हुए भाषण दिया। अपने प्रेरणादायक भाषण से उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। छात्र और छात्राओं को उनकी योग्यता के अनुरूप मुख्य अतिथि द्वारा बेच प्रदान करते हुए पदभार सौंपा गया एवं उन्हें अपने कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

स्कूल की उपप्रधानाचार्या द्वारा छात्र परिषद के सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि जुमना ज़फ़र ने छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को उनके कार्य भार का महत्व बताते हुए अपनी कर्तव्यों को पूर्ण निश्चय से निभाने प्रेरित किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना की और छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कोंडागांव: नायब तहसीलदार निधि एस. नेताम का रायपुर में...

कोंडागांव। धनोरा तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार सुश्री निधि एस. नेताम का सोमवार देर रात रायपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान...

दुर्ग में यूसीसी (UCC) पर हाई-लेवल बैठक संपन्न: समान...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में राज्य शासन द्वारा गठित...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र सरकार...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों की कमी को दूर करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने मंगलवार को सुप्रीम...

छत्तीसगढ़: स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, दुर्ग सहित...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं।...