राजनांदगांव में IPL सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 करोड़ का लेन-देन

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पुलिस ने IPL पर सट्टा लगाने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, मास्टरमाइंड फरार चल रहा है. मौके से पुलिस ने करोड़ों रुपये के लेन-देन का रिकॉर्ड जब्त किया है.

बसंतपुर थाना प्रभारी अमन साहू ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शिकारीपारा इलाके में IPL के मैच पर ऑनलाइन सट्टा लगाने का काम किया जा रहा है. जानकारी के आधार पर पुलिस ने दबिश दी. आरोपी श्याम यादव को मोबाइल के माध्यम से सट्टा का संचालन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.

2 करोड़ के लेन-देन का ब्यौरा
पुलिस ने आरोपी के पास से एक की-पैड मोबाइल, एक स्मार्टफोन और 2500 रुपये कैश बरामद किए. सट्टा लगाने का काम पूरी तरह मोबाइल से किया जाता था. कार्रवाई के दौरान बड़ा खुलासा हुआ. आरोपी के मोबाइल से 2 करोड़ रुपये के लेन-देन का ब्यौरा मिला है.

दूसरा आरोपी फरार
पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. दूसरे आरोपी की पहचान राकेश कुमार उमरे के तौर पर हुई है जो पनेका कॉलोनी का रहने वाला बताया जा रहा है. गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया. जहां उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...