दुर्ग से रिलीव होने के बाद कबीरधाम में IPS डॉ. अभिषेक पल्लव ने लिया SP का चार्ज… पूर्व पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह ने वर्तमान हालातों की दी जानकारी, ग्रैंड वेलकम; कहीं ये बातें…

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. अभिषेक पल्लव (IPS) का तबादला दुर्ग से कबीरधाम हो गया है। दुर्ग में वें कार्यमुक्त हो गए है। उन्होंने कबीरधाम में पुलिस अधीक्षक के रूप में चार्ज ले लिया है। जैसे आप सब जानते है, डॉ. अभिषेक पल्लव सोशल मीडिया में हमेसा सुर्खियों में रहते है। कवर्धा यानि कबीरधाम जिले का पदभार लेते हुए नए पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने अपनी आगामी कार्यप्रणाली को साफ करते हुए बताया कि कवर्धा में यातायात व्यवस्था, क्राइम कंट्रोल, सहित नक्सल क्षेत्र में बेहतर कार्य करने का प्रयास रहेगा।

इसके साथ ही नए पुलिस अधीक्षक ने वर्तमान भविष्य में होने वाले धार्मिक विवाद अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर ध्यान रखकर पहले ही मामले को रोकने का प्रयास करेंगे। डॉ. अभिषेक पल्लव ने जनता और मीडिया के साथ समन्वय बना कर काम करने की भी बात कही। वहीं कवर्धा पुलिस अधीक्षक रहे डॉ. लाल उमेद सिंह ने नए पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव का स्वागत कर नए SP को कवर्धा कबीरधाम का कार्यभार सौंपा दिया है।

आपको बता दें कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह का स्थानांतरण जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) एवं जिला दुर्ग पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव का स्थानांतरण जिला कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के पद पर होने से आज पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक पल्लव के द्वारा कबीरधाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण किया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा जिले का चार्ज नये पुलिस कप्तान को देखकर जिले के हालातों एवं कानून व्यवस्था संबंधी आवश्यक जानकारी नवागंतुक पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव को देकर पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, उप. पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कौशल किशोर वासनिक, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उइके, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोहारा संजय ध्रुव, एवं थाना चौकी प्रभारी तथा कार्यालयीन अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहकर पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई देकर नये पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव का पुष्पगुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...

दुर्ग में डॉक्टर की घिनौनी करतूत: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से डॉक्टर और मरीज के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र...

राजनांदगांव में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP अंकिता शर्मा ने...

राजनांदगांव: जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में बड़ा...

26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक...

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष...