बड़ी खबर: IPS जितेंद्र शुक्ला NSG में ग्रुप कमांडर बनाए गए, केंद्र गृह मंत्रालय ने रिलीव करने छत्तीसगढ़ सरकार को भेजा पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी जितेंद्र शुक्ला केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे। केंद्र सरकार ने IPS शुक्ला को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर के पद पर नियुक्त किया है। ग्रुप कमांडर का पद पुलिस अधीक्षक (SP) स्तर के समकक्ष माना जाता है। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से छत्तीसगढ़ सरकार को आधिकारिक पत्र भेजा गया है।

पत्र में कहा गया है कि, जितेंद्र शुक्ला, IPS (CH:2013) को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के सामान्य नियमों और शर्तों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) में ग्रुप कमांडर (SP स्तर) के पद पर नियुक्त करने की स्वीकृति दे दी है। अतः अनुरोध है कि, जितेंद्र शुक्ला, IPS (CH:2013) को तुरंत कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वे केंद्र में अपना नया कार्यभार संभाल सकें। भारत सरकार के अवर सचिव संजीव कुमार की ओर से उक्त पत्र छत्तीसगढ़ सरकार को भेजा गया है।

Exit mobile version