इरफान को कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, अरुणाचल प्रदेश के इस जिला के निवार्चन अधिकारी बने, AICC ने जारी किया आदेश

भिलाई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी छग कांग्रेस संगठन के कददेवर नेता को जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। इन दिनों अरुणाचल प्रदेश में संगठनात्मक चुनाव होने जा रहा है।

इसके लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इरफ़ान खान को अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियाँग जिले का जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया। इस बावत नियुक्ति आदेश अखिल भारतीय कॉंग्रेस कमेटी, 24 अकबर रोड नई दिल्ली से मधुसूदन मिस्त्री ने जारी किया है।

यह नियुक्ति उनके कुशल नेतृत्व क्षमता के कारण की गई। इसका लाभ संगठन को प्राप्त होगा। बता दें कि इरफान खान दुर्ग-भिलाई और वैशालीनगर विधानसभा में लंबे समय से संगठन के टॉस्क को पूरा करते आए हैं। अब AICC ने उन्हें जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करके संगठन के काम को बेहतर करने भेजा है।

Exit mobile version