IIT भिलाई के दीक्षांत समारोह में पहुंची राष्ट्रपति, कार्यक्रम की सुरक्षित, व्यवस्थित और सफल तैयारी के लिए MLA रिकेश ने जिले की प्रशासनिक और पुलिस टीम को दी बधाई

भिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आईआईटी भिलाई के दीक्षांत समारोह में शामिल होने भिलाई पहुचीं। आईआईटी भिलाई के तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में महामहिम के आगमन से लेकर रवानगी तक कार्यक्रम व्यवस्था में लगे कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासनिक टीम ने बेहतर ढंग से कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए एक बड़े कार्यक्रम को सफल बनाने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। भिलाई में यह दूसरा अवसर है जब देश के राष्ट्रपति का कार्यक्रम यहां हुआ। इससे पूर्व भिलाई इस्पात संयंत्र की आधारशिला रखने देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद इस्पात नगरी भिलाई आए थे। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के भिलाई में सम्पन्न सफलतम कार्यक्रम के लिए व्यवस्था में लगे दुर्ग जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधीक्षक सहित सुरक्षा अधिकारियों की पूरी टीम, शहर की चाक चौबंद निगरानी में लगे पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों को साधुवाद और बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...