CG
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां पर बस्तर फाइटर के जवान ने पिस्टल से खुद को गोली मार ली है।
बताया जा रहा है कि जवान छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। शनिवार की रात उसने बेड पर अपनी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। SP वाय.अक्षय कुमार ने घटना की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के मुताबिक घटना उरन्दाबेड़ा थाना इलाके की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक जवान हरीलाल नागकी की धनोरा थाने में पोस्टिंग थी। वह फरसगांव ब्लॉक के बारदा गांव का रहने वाला था। हरीलाल छुट्टी पर अपने गांव गया था। शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह सोने के लिए अपने कमरे में गया था। जहां उसने बिस्तर पर अपने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी ली। घर में गोली चलने की आवाज सुनन के बाद हड़कंप मच गया।
परिजन जब मौके पर पहुंचे, तो हरीलाल की लहूलुहान लाश बिस्तर पर पड़ी थी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने घटनास्थल के पास से ही पिस्टल और मोबाइल बरामद कर जब्त किया है। घटना की सूचना पर फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा और केशकाल एसडीओपी भूपत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
जवान ने किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाते हुए खुद को गोली मारकर खुदकुशी की, अभी इसका खुलासा नही हो सका है।