भानुप्रतापपुर By-Election में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने कांग्रेस कैंडिडेट सावित्री मंडावी का किया समर्थन; जानिए पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने क्या वजह बताई…?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रहीं है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी (JCCJ) ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी का समर्थन किया। जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा, मंडावी परिवार से सालों पुराने पारिवारिक संबंध। बड़े भाई स्वर्गीय मनोज मंडावी जी के सम्मान में पार्टी सावित्री मंडावी के विरुद्ध उपचुनाव नही लड़ेगी।

16 नवंबर 2022 को कांग्रेस द्वारा भानुप्रतापपुर उपचुनाव में सावित्री मंडावी को प्रत्याशी घोषित करते ही, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने यह आधिकारिक घोषणा कर दी है कि जनता कांग्रेस सावित्री मंडावी का समर्थन करेगी और उनके विरुद्ध कोई प्रत्याशी चुनाव में नही उतारेगी।

जेसीसीजे अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि मंडावी परिवार से जोगी परिवार के अत्यंत घनिष्ठ पारिवारिक संबंध रहे हैं। स्वर्गीय मनोज मंडावी के स्वर्गवास के बाद उनके सम्मान में सावित्री भाभी के विरुद्ध प्रत्याशी खड़ा करने का प्रश्न ही नही उठता था। पार्टी के सभी कार्यकर्ता सावित्री मंडावी को प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए कार्य करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: छेड़छाड़ से परेशान कॉलेज छात्रा ने खाया...

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ और लगातार परेशान किए जाने से तनाव में आई 20 वर्षीय कॉलेज छात्रा की चूहामार दवा खाने के...

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

सीएम साय ने रमन सिंह से की मुलाकात, कहा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके रायपुर स्थित निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर दोनों...

41 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया, 599 सरकारी...

मोहला। शिक्षा विभाग की जमीनी हकीकत की पड़ताल के लिए शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के दो दिवसीय प्रवास के बीच सरकारी...