JEE Mains Result: ओमप्रकाश बेहरा ने पूरे देश में किया टॉप, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट…

JEE Result: जेईई मेन 2025 के सत्र 2 का परिणाम अब घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट [jeemain.nta.nic.in](https://jeemain.nta.nic.in) से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना आवश्यक होगा। इस परीक्षा में टॉप 2.5 लाख रैंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार JEE Advanced के लिए पात्र होंगे। ओमप्रकाश बेहरा ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की है। उन्होंने जनवरी सत्र में 300 में से 300 अंक हासिल किए थे।

कटऑफ की बात करें तो सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए जेईई एडवांस्ड में बैठने हेतु न्यूनतम 93.10 पर्सेंटाइल अनिवार्य है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए यह सीमा 80.38 पर्सेंटाइल रखी गई है। ओबीसी छात्रों के लिए कटऑफ 79.43, एससी वर्ग के लिए 61.15 और एसटी वर्ग के लिए 47.90 पर्सेंटाइल निर्धारित की गई है।

इस वर्ष के 24 टॉपरों में से 7 छात्र राजस्थान से हैं। वहीं, तेलंगाना, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से 3-3 छात्र टॉपर्स सूची में शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल से 2, आंध्र प्रदेश से 1, दिल्ली से 2, कर्नाटक से 1 और गुजरात से 2 छात्रों ने टॉप रैंक हासिल की है।

करीब 2.5 लाख शीर्ष रैंकिंग वाले छात्र JEE Advanced 2025 में भाग लेंगे, जिसकी जिम्मेदारी इस बार IIT कानपुर को सौंपी गई है। यह परीक्षा 18 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।

25 छात्रों ने हासिल किए पूर्ण अंक

इस साल के दोनों सत्रों को मिलाकर कुल 25 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इनमें राजस्थान के ओम प्रकाश बेहरा, सक्षम जिंदल, अर्णव सिंह, रजित गुप्ता, मोहम्मद अनस, आयुष सिंघल और लक्ष्य शर्मा शामिल हैं। इसके साथ ही दिल्ली से दक्ष और हर्ष झा, उत्तर प्रदेश के श्रेयस लोहिया, कुशागरा बेंग्या और सौरभ, तथा पश्चिम बंगाल के देवदत्त माझी और ए. नंदी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉपर्स की सूची में जगह बनाई है।

जेईई मेन 2025 का रिजल्ट ऐसे करें चेक

1. जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट [jeemain.nta.nic.in](https://jeemain.nta.nic.in) पर जाएं। 

2. “Result” लिंक पर क्लिक करें। 

3. अपनी लॉगिन जानकारी जैसे एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड भरें। 

4. सबमिट बटन दबाएं। 

5. स्क्रीन पर आपका परिणाम दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

पीएम जनमन आवास में गड़बड़ी पर एक्शन : डिप्टी...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान दिलाने के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया...

BOI बैंक में 36.79 लाख की गड़बड़ी : तत्कालीन...

कोंडागांव। जिले के बड़े डोंगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लाखों रुपये की वित्तीय अनियमितता के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण...

कागजों में मृत, हकीकत में जिंदा निकले ग्रामीण :...

कवर्धा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जुड़े कथित फर्जीवाड़े की जांच अब मध्यप्रदेश से निकलकर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले तक पहुंच गई है।...