Jharkhand Election Result 2024 : रुझानों में भाजपा गठबंधन आगे, हेमंत-चंपाई सोरेन ने बनाई बढ़त

Jharkhand Assembly Election Result 2024 : झारखंड विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2024 : झारखंड की 81 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है। रुझानों में झामुमो गठबंधन 37 सीटों पर आगे चल रहा है। भाजपा गठबंधन 40 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

बता दें कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर को 81 सीटों पर मतदान हुआ था, जिसमें 68% वोटिंग हुई। यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है। सरकार बनाने के लिए यहां बहुमत का आंकड़ा 41 है बरहेट सीट से सीएम हेमंत सोरेन आगे, भाजपा के गमालियल हेंब्रम पीछे चल रहे। खूंटी से भाजपा के दिग्गज औऱ पांच बार से विधायक नीलकंड मुंडा पीछे, JMM के रामसूर्य मुंडा आगे चल रहे। वहीं सरायकेला से पूर्व सीएम और भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन आगे हैं। लातेहार में मंत्री बैजनाथ राम पीछे, भाजपा के प्रकाश राम आगे चल रहे।

2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं।

Exit mobile version