जिया ट्रेवल्स की बस ने महिला को रौंदा, एक गंभीर: अब तक नहीं हुई कार्रवाई, साहू समाज में आक्रोश, साहू युवा प्रकोष्ठ दुर्ग संभाग ने दिया अल्टीमेटम

भिलाई। दुर्ग जिले के अंजोरा (ढाबा) में पिछले दिनों एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक की मौत हुई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है, उनका नाम जानकी साहू है। वहीं वेंकटेश साहू गंभीर रूप से घायल है। वह मृतिका का भतीजा है। इस हादसे को लेकर साहू समाज में रोष व्याप्त है। साहू समाज युवा प्रकोष्ठ दुर्ग संभाग के अध्यक्ष देवकुमार साहू अपनी टीम के साथ मृतिका के परिजनों से मुलाकात की।

उन्हें इस दुखद हादसे के लिए ढांढस बंधाया और बस संचालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग रखी।
संभाग अध्यक्ष देवकुमार साहू ने बताया कि, बीते 26 नवंबर को अंजोरा (ढाबा) क्षेत्र में “जिया ट्रैवल्स” की तेज रफ्तार सवारी बस ने स्कूटी सवार दो लोगों को ठोकर मारकर 40 फीट तक घसीटा। जिसमें से हमारी साहू समाज कि जानकी साहू जिसकी मृत्यु हो गई। उनका भतीजा वेंकटेश साहू गंभीर रूप से घायल है।

जिसकी जानकारी हमारे युवा प्रकोष्ठ दुर्ग संभाग की टीम को हुई। जिसे संभाग के टीम ने अपने संज्ञान में लिया और मृतका के निवास स्थान ग्राम खपरी जिला दुर्ग में जाकर मृतका के पति दिलीप साहू से मुलाकात कर पूरी घटने की जानकारी प्राप्त की। उन्हें हर संभव किसी भी परिस्थिति में साहू समाज युवा प्रकोष्ठ की टीम आपके दुख के क्षण में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का

आश्वासन दिया। जिसमें प्रमुख रूप से दुर्ग संभाग संयोजक देव कुमार साहू, यशवंत साहू, चितेंद्र साहू, शीतल साहू, चंद्रभान साहू, सुभाष साहू, ओजेंद्र साहू, प्रमोद साहू उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...