रायपुर| जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 27, 28 एवं 29 नवम्बर 2024 तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, रायपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक Tecnotask Business Solution (BPO) Raipur द्वारा 12वी उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की भर्ती सी.एस.ए. के 500 पदों पर रू. 11,750 / से 19000/- प्रतिमाह वेतनमान एवं Square Business Services, नया रायपुर में 12वी एंव उच्च शिक्षा उत्तीर्ण आवेदकों, की भर्ती सी. एस.ए. के 450 पदों पर 10500 से 15000 प्रतिमाह वेतन पर भर्ती होगी। इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर अपने बॉयोडाटा /आधार कार्ड एवं शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते है।
CG – रोजगार पाने का सुनहरा अवसर: 27, 28 और 29 नवम्बर तक जॉब फेयर का होगा आयोजन… इन पदों पर होगी भर्तियां

खबरें और भी हैं...संबंधित
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पहल रंग लाई :...
दुर्ग। शहर के सबसे पुराने और ऐतिहासिक शिक्षण संस्थानों में शामिल गांधी चौक स्थित जेआरडी मल्टीपरपस स्कूल को अब नई पहचान मिलने जा रही...
दुर्ग में जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियां तेज...
दुर्ग। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को प्रस्तावित दुर्ग दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में...
दुर्ग बनेगा 3A साइड वॉलीबॉल का केंद्र, 1 नवंबर...
दुर्ग। 3A साइड वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन 1 नवंबर 2026 को दुर्ग में किया जाएगा। बैठक सुबह...
कॉलेज से करियर तक की तैयारी : SRGI के...
भिलाई। विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता, डिजिटल कौशल और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस...
