उतई नगर पंचायत के दो वार्ड में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का कब्जा: अध्यक्ष अमित बघेल बोले- “हमारी डिक्शनरी में हार शब्द नहीं है, या तो हम जीत सकते हैं या….”

दुर्ग। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (JCP) के उम्मीदवारों ने दुर्ग जिले के उतई नगर पंचायत के वार्ड 13 और 8 में शानदार जीत दर्ज की। वार्ड 13 से शिव ठाकुर और वार्ड 08 से लक्ष्मी साहू ने चुनावी मैदान में विजय हासिल की। इस जीत के साथ ही जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की प्रचार टीम को भी हार्दिक बधाई दी गई है, जो इस सफलता के आधार स्तंभ बनी।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जीत के इस पल को बड़ी धूमधाम से मनाया और पार्टी के भविष्य के लिए उत्साह व्यक्त किया। पार्टी अध्यक्ष अमित बघेल ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपनी बात में संबोधित करते हुए कहा कि, “हमारी डिक्शनरी में हार शब्द नहीं है, या तो हम जीत सकते हैं या फिर चुनाव लड़ने का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

आगामी समय में हम और भी जोरदार तैयारी करेंगे, सेनानी निर्माण करेंगे, सदस्यता अभियान चलाएंगे और संगठन का विस्तार करेंगे। आने वाला समय जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का है।” साथ ही, उन्होंने जीतने वाले प्रत्याशियों को ढेर सारी बधाई दी और अनुभव प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। अंत में, उन्होंने पुरखों, देवताओं और छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...