संस्कारधानी के पत्रकारों के आशियाने का सपना होगा पूरा: 141 पत्रकारों को CM भूपेश ने किया आवासीय भूमि दस्तावेजों का वितरण…भू-खंड डेवलपमेंट के लिए पौने दो करोड़ देने का ऐलान

रायपुर/राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में पत्रकारों के लिए आबंटित आवासीय भूखंड में आवश्यक विकास कार्यों हेतु एक करोड़ 80 लाख रुपए की राशि प्रदाय करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निवास कार्यालय में आज प्रेस क्लब राजनांदगांव द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यह घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब राजनांदगांव में 75 लाख रूपए की लागत से विस्तारित भवन का लोकार्पण करने सहित पत्रकार कॉलोनी का भूमिपूजन किया। साथ ही उन्होंने राजनांदगांव के 141 पत्रकारों को आवासीय भूमि के दस्तावेज का वितरण भी किया।

  • मुख्यमंत्री बघेल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में पत्रकारों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिले, उनका तथा उनके परिजनों का जीवन सुगम हो।
  • इसके लिए हमने राज्य में पत्रकारों के कल्याण के लिए हर जरूरी कदम उठाए हैं।
  • उन्होंने बताया कि एक पत्रकार का काम बहुत चुनौतीपूर्ण होता है।
  • उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है कि आर्थिक कठिनाईयों का सामना करते हुए अपने परिजनों के प्रति भी अपने कर्तव्यों को पूरा करें।
  • लोगों तक सूचनाएं पहुंचाने की भागमभाग में पत्रकार को अपने परिजनों के लिए समय पर जरूरी चीजों का इंतजाम करना भी कठिन हो जाता है।
  • शासन ने अपनी इस जिम्मेदारी को महसूस किया कि पत्रकारों के जीवन की कठिनाईयों को कम किया जा सके, ताकि वे निश्चिंत होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।
  • इसीलिए राजनांदगांव के पत्रकारों ने जब जमीन की मांग की तो उन्हें तत्परता से 10 एकड़ जमीन शासन की ओर से उपलब्ध कराई गई।
  • उन्होंने कहा कि राजनांदगांव में प्रेस क्लब भवन के विस्तार से पत्रकारों को अपनी रचनात्मक गतिविधियों के संचालन में बेहतर सुविधा होगी।
  • यह भी खुशी की बात है कि आज पत्रकारों को आबंटित भू-खण्डों के रजिस्ट्री का वितरण हुआ।
  • मुझे बताया गया है कि समिति द्वारा राजनांदगांव के 141 पत्रकारों को मात्र 01 लाख रूपए की दर से 1980 वर्गफीट के भू-खण्ड आबंटित किए गए हैं।
  • इसके लिए पत्रकारों की मांग पर शासन द्वारा सोसायटी को 10 एकड़ भूमि आबंटित की गई थी, ताकि पत्रकारों के अपने घर का सपना पूरा हो सके।
  • मुख्यमंत्री बघेल ने आगे कहा कि राजनांदगांव को संस्कारधानी के नाम से जाना जाता है।
  • यहां विविध साहित्यिक गतिविधियों के साथ-साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में भी एक विशिष्ठ पहचान है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा...

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...