26वें वसुंधरा सम्मान के लिए निर्णायक समिति गठित, एक अगस्त को होगा सम्मानित व्यक्तित्व का ऐलान

रायपुर। लोकजागरण के लिए प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित वसुंधरा सम्मान के 26वें वर्ष के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष सम्मान के लिए योग्य व्यक्तित्व के चयन हेतु निर्णायक समिति का गठन किया गया है। समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार विश्वेश ठाकरे होंगे।

निर्णायक समिति में प्रसार भारती के पूर्व निदेशक लीलाधर मंडलोई (दिल्ली), कथाकार सतीश जायसवाल (बिलासपुर), आलोचक डॉ. वीरेंद्र मोहन (सागर), पत्रकार-संपादक ई.वी. मुरली (रायपुर) और कथाकार श्रद्धा थवाईत (रायपुर) को सदस्य बनाया गया है। इनके अलावा विनोद मिश्र (संयोजक, वसुंधरा सम्मान), डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव (अध्यक्ष, आयोजन समिति) तथा सुश्री श्वेता उपाध्याय (संपादक, कृति वसुंधरा) भी निर्णायक समिति के सदस्य होंगे।

आयोजन समिति के अनुसार निर्णायक समिति के सदस्यों के विचार-विमर्श के बाद आगामी 1 अगस्त को वसुंधरा सम्मान के लिए चयनित व्यक्तित्व के नाम की घोषणा की जाएगी।

वहीं, 26वां वसुंधरा सम्मान समारोह आगामी 14 अगस्त को भिलाई स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर सभागार में आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति की सचिव एवं कृति वसुंधरा की संपादक श्वेता उपाध्याय ने यह जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...