कांकेर में युवा कांग्रेस चुनाव के बीच बवाल : MLA सावित्री मंडावी पर बेटे के पक्ष में वोटिंग करने का आरोप, कार्यकर्ताओं से झड़प

कांकेर। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच कांकेर में विवाद सामने आया है। दुर्गूकोंदल के रेस्ट हाउस में भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी और युवा कांग्रेस से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इस घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद चुनाव को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरेश रावते ने विधायक सावित्री मंडावी पर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि विधायक अपने बेटे अमन मंडावी के समर्थन में कार्यकर्ताओं को मतदान के लिए प्रभावित करने का प्रयास कर रही हैं। हालांकि इन आरोपों पर विधायक की ओर से अभी कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

विधायक के बेटे भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
दरअसल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में सावित्री मंडावी के बेटे अमन मंडावी भी मैदान में हैं। इसी चुनाव को लेकर दुर्गूकोंदल रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं और विधायक के बीच विवाद की स्थिति बनने की बात सामने आई है।

इलाके में चर्चा का माहौल
वायरल वीडियो में विधायक और कुछ कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत के दौरान माहौल गरमाता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो से विवाद की शुरुआत और पूरी बातचीत की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही है। ऐसे में सामने आए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद कांकेर में युवा कांग्रेस चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पटवारी से RI बनने की परीक्षा में पेपर लीक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पटवारी से राजस्व निरीक्षक (RI) पदोन्नति परीक्षा पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW-ACB) ने दो और आरोपियों...

सरकारी कर्मचारी ध्यान दें…. : रिटायरमेंट के बाद भी...

बिलासपुर। सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण में हुई गलती के कारण यदि उन्हें निर्धारित पात्रता से अधिक भुगतान हो जाता है, तो सेवानिवृत्ति के...

एक लाख की रिश्वत लेकर शराब आरोपियों को छोड़ा...

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की छवि से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। सारागांव थाने में पदस्थ एक...

सरगुजा में कबरा हाथी का आतंक जारी : प्रशासन...

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में हाथियों की सक्रियता ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। जंगल और आसपास के गांवों में हाथियों...