भिलाई। छत्तीसगढ़ ओपन राज्य कराटे चैंपियनशिप 2024 में अभिषेक मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स अकैडमी रिसाली, भिलाई के बच्चों ने 32 पदक जीत शहर का नाम रोशन किया है। 32 मेडल्स में 1 गोल्ड, 10 सिल्वर और 21 ब्रोंज मैडल शामिल है। ये प्रतियोगिता 15,16 जून 2024 को महिला महाविद्यालय भिलाई में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में दुर्ग-भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, कवर्धा, कोंडागांव, राजनांदगांव, बेमेतरा एवं प्रदेश के अन्य राज्य के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन फीनिक्स करते डू एसोसिएशन इंडिया द्वारा किया गया था। अभिषेक मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स अकादमी के संरक्षक एवं देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर के अध्यक्ष घनश्याम देवांगन और प्रशिक्षक अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसामी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।



