रिसाली के कराटे खिलाड़ियों ने किया कमाल: छत्तीसगढ़ ओपन राज्य कराटे चैंपियनशिप में 32 मैडल किया हासिल… प्रदेशभर से 300 बच्चों ने लिया था भाग

भिलाई। छत्तीसगढ़ ओपन राज्य कराटे चैंपियनशिप 2024 में अभिषेक मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स अकैडमी रिसाली, भिलाई के बच्चों ने 32 पदक जीत शहर का नाम रोशन किया है। 32 मेडल्स में 1 गोल्ड, 10 सिल्वर और 21 ब्रोंज मैडल शामिल है। ये प्रतियोगिता 15,16 जून 2024 को महिला महाविद्यालय भिलाई में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में दुर्ग-भिलाई, रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, कवर्धा, कोंडागांव, राजनांदगांव, बेमेतरा एवं प्रदेश के अन्य राज्य के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता का आयोजन फीनिक्स करते डू एसोसिएशन इंडिया द्वारा किया गया था। अभिषेक मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स अकादमी के संरक्षक एवं देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर के अध्यक्ष घनश्याम देवांगन और प्रशिक्षक अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में परमेश्वरी भवन प्रगति नगर रिसामी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...

दुर्ग में लिफ्ट मांगकर लूट करने वाला शातिर आरोपी...

दुर्ग: जिला दुर्ग की पुलगांव पुलिस और अंजोरा चौकी टीम ने लिफ्ट देने वाले व्यक्ति के साथ मारपीट कर गाड़ी, मोबाइल और नगदी लूटने...

छत्तीसगढ़ में अब इस दिन रहेगा सरकारी अवकाश, CM...

CG 19 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में अग्रवाल समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है।...

साइबर ठगी से बचाव के लिए दुर्ग पुलिस का...

दुर्ग। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच दुर्ग पुलिस ने साइबर जागृति अभियान के तहत STF के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए साइबर सुरक्षा एवं...