भिलाई में कटरबाजी का मामला: युवक पर हुआ था जानलेवा हमला… दुर्ग पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुलूस भी निकाला; बस्तर भागे थे आरोपी; जानिए पूरा मामला

भिलाई। दुर्ग-भिलाई में बदमाशों के हौसले बुलंद है। लगातार चाकूबाजी या कटरबाजी के नए मामले सामने आ रहे है। दुर्ग पुलिस ने कटरबाजी की वारदात में फरार आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पिछले कुछ दिनों से इलाके में बढ़ती अपराध की घटनाओं के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने एक सख्त रणनीति अपनाई है। इसी कड़ी में थाना वैशाली नगर की टीम ने तीव्रता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को बस्तर के जगदलपुर से गिरफ्तार किया है। मामला वैशाली नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार 16 सितंबर को प्रार्थी अर्जुन ताम्रकार उम्र 54 वर्ष, निवासी रामनगर गायत्री मंदिर के पीछे भिलाई ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि 15.09.2024 की रात लगभग 11.30 बजे उसका पुत्र हर्ष ताम्रकार बाबा सेलुन गणेश पंडाल के सामने परदेशी चौक बघवा मंदिर के पास खड़ा था। उसी समय मोहल्ले के निवासी युसुफ खान और संजु यादव ने बिना किसी कारण के उसके पुत्र के साथ गाली गलौज की और जान से मारने की नियत से उस पर थारदार हथियार से वार किया, जिससे हर्ष ताम्रकार के शरीर के सामने हिस्से, चेहरे और पीठ में गंभीर चोटें आईं।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 050-157/2024 धारा 109, 118(1), 118(2), 351(2), 296, 3(5) बी.एन.एस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देशन में वैशाली नगर TI निरीक्षक ममता अली शर्मा द्वारा तत्काल एक पुलिस टीम गठित की गई।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी युसुफ खान और संजु यादव घटना के बाद जगदलपुर में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्परता से जगदलपुर जाकर आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपियों को थाना लाकर उनके खिलाफ पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :-

  1. युसुफ खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी रामनगर परदेशी चौक बघवा मंदिर के पीछे थाना वैशाली नगर।
  2. संजु यादव उर्फ शुभम यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामनगर परदेशी चौक बघवा मंदिर के पीछे थाना वैशाली नगर।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक ममता अली शर्मा, सउनि सुरेश पाण्डेय, आर. दिनेश जयसवाल, चालक आर गगनदीप गिरी और आर राजेश सिन्हा की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बनाए रखने में सहायता मिलेगी। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधि का सामना करें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार में 30 से ज्यादा गायों की मौत से...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के नगर पंचायत लवन में बड़ी संख्या में गायों की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। जानकारी...

धमतरी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी : ICU से 16...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस बार चोरों ने किसी दुकान या मकान के बजाय...

अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन : हैदराबाद...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोरसेवाड़ा का निधन हो गया। करीब 73 वर्षीय कोरसेवाड़ा...

धमतरी में धर्मांतरण के आरोपों पर बवाल : हिंदू...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने धर्मांतरण के आरोप लगाते...