कवर्धा में 2 करोड़ की सड़क पर सवाल : 3 महीने में उखड़ी डामर की परत, हाथ से सड़क उखाड़ने का वीडियो वायरल

कवर्धा। जनमन योजना के तहत चिमरा से बरभांवर तक बनाई गई करीब 3 किलोमीटर सड़क की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस सड़क का डामरीकरण महज तीन महीने में उखड़ने का दावा ग्रामीणों ने किया है। सड़क की परत हाथ से उखाड़ते हुए ग्रामीणों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान निर्धारित गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। उनका दावा है कि निर्माण के कुछ ही समय बाद सड़क की ऊपरी डामर परत कमजोर होकर जगह-जगह से निकलने लगी। वायरल वीडियो में कुछ ग्रामीण सड़क की ऊपरी परत को हाथ से हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने भी जांच की मांग उठाई
सड़क की स्थिति को लेकर स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने भी सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने के साथ यह पता लगाने की मांग की है कि करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क इतनी जल्दी खराब कैसे होने लगी।

PMGSY अधिकारी बोले- निर्माण निर्धारित मानकों के अनुसार
वहीं, मामले में PMGSY के अधिकारी ने सड़क निर्माण में किसी तरह की अनियमितता से इनकार किया है। अधिकारी के मुताबिक सड़क का निर्माण निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया गया है। उन्होंने सड़क की परत उखाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात भी कही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

झीरम पीड़ित 26 सितंबर को राहुल गांधी से मिलेंगे...

रायपुर। झीरम घाटी मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के बाद पीड़ित परिवारों ने अब कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात की...

बिलासपुर में मोबाइल हैक कर G-Pay से 1.16 लाख...

बिलासपुर। शहर के भारतीय नगर इलाके में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। गोपाल पटेल के मुताबिक उनका मोबाइल हैक होने के...

लुण्ड्रा के जंगलों में सागौन की अवैध कटाई से...

अंबिकापुर। लुण्ड्रा वनपरिक्षेत्र के चेन्द्रा वनपरिसर अंतर्गत गंझाडांड़ और लालमाटी के जंगलों में सागौन के पेड़ों की कथित अवैध कटाई का मामला सामने आया...

जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत,...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान एक महिला और...