केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 रायपुर को मिला “PM श्री स्कूल” बनाने की मंजूरी; जानिए क्या कुछ रहेगा खास?

रायपुर। रायपुर के केंद्रीय विद्यालय क्र.2 के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय विद्यालय क्र.2 रायपुर को “PM श्री स्कूल” बनाने की मंजूरी मिली है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक नई केंद्र प्रायोजित योजना “पीएम श्री स्कूल” को मंजूरी दी है। पीएम श्री एक समान, समावेशी और आनंदमय स्कूल वातावरण में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेगा, जो बच्चों की विविध पृष्ठभूमि, बहुभाषी जरूरतों और विभिन्न शैक्षणिक क्षमताओं का ख्याल रखेगा और साथ ही उन्हें अपनी स्वयं की सीखने की प्रक्रिया में भी भागीदार बनाएगा। अत्यंत गर्व का विषय है कि केंद्रीय विद्यालय क्र.2 रायपुर का चयन भी इस योजना के अंतर्गत हुआ है और अब इसे ‘पीएम श्री’ प्रधान मंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया के नाम से जाना जायेगा।

पीएम श्री स्कूल का उद्देश्य

  • पीएम श्री स्कूलों को ग्रीन स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें सौर पैनल और एलईडी लाइट, प्राकृतिक खेती के साथ पोषण उद्यान, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त, जल संरक्षण और संचयन, पर्यावरण की सुरक्षा से संबंधित परंपराओं / प्रथाओं का अध्ययन जैसे पर्यावरण के अनुकूल पहलुओं को शामिल किया जाएगा।
  • प्रत्येक क्लास में प्रत्येक बच्चे के सीखने के परिणामों पर ध्यान दिया जाएगा. सभी स्तरों पर मूल्यांकन वैचारिक समझ और वास्तविक जीवन स्थितियों में ज्ञान के अनुप्रयोग पर आधारित होगा और योग्यता आधारित होगा।
  • प्रत्येक डोमेन के लिए उपलब्ध संसाधनों और उपलब्धता, पर्याप्तता, उपयुक्तता और उपयोग के संदर्भ में उनकी प्रभावशीलता और उनके प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों का आकलन किया जाएगा और अंतराल को व्यवस्थित और नियोजित तरीके से भरा जाएगा।
  • विद्यालय को स्मार्ट क्लास, लैब, डिजिटल लाइब्रेरी और खेल सुविधाओं जैसे आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा।

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 रायपुर के प्राचार्य सुजीत सक्सेना ने कहा कि, “मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं कि उनके द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए पीएम श्री स्कूल योजना पूरे देश में लागू किया गया। मैं भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय एवं प्रधानमंत्री जी का पूरे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की ओर से आभार व्यक्त करता हूं।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्री गजेंद्र यादव ने युवा और महिला मोर्चा पदाधिकारियों...

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के मंडल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा सदन में परिचयात्मक...

ऋषि निर्मलकर हत्याकांड : मुख्य आरोपी रवि शर्मा की...

दुर्ग। दुर्ग के चर्चित ऋषि निर्मलकर हत्याकांड में मुख्य आरोपी बताए जा रहे रवि शर्मा की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर नया...

भिलाई में जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा :...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने जिले में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भिलाई-3 के...

DSP से 5 लाख की ठगी, रुपये दोगुना करने...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ एक उप पुलिस अधीक्षक (DSP)...