केंवरा साहू का निधन, ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

दुर्ग। ग्राम मातरोडीह, दुर्ग निवासी केंवरा साहू का आकस्मिक निधन बुधवार को हो गया। उनका अंतिम संस्कार गांव के मुक्तिधाम में किया गया, जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण व अन्य गणमान्य लोग सम्मिलित हुए। वे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्ग में पदस्थ रघुनंदन प्रसाद साहू की धर्मपत्नी व सुरेश, यादेश साहू की मां थी।

Exit mobile version