नेशनल डेस्क। भारत और कनाडा के बीच हालत ठीक नहीं चल रहे है। इसके वजह है कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या। इस हत्या का आरोप कनाडा के PM ने भारत पर लगाया पर भारत ने इसे सिरे से नकार दिया। इसी बीच कनाडा के विनिपेग में खालिस्तानी आतंकी सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खू दुनेके की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उसकी हत्या की जिम्मेदारी ले ली है। सुक्खा पर पंजाब और आसपास के राज्यों में 20 के करीब आपराधिक मामले दर्ज थे। जिनमे कुछ अंडर ट्रायल और कुछ मामले अंडर इंवेस्टिगेशन हैं। सुखदूल सिंह पंजाब के मोगा का रहने वाला था। आपको बता दें, सुक्खा दुनेके जाली पासपोर्ट के जरिए 2017 में कनाडा भागा था।
NIA के आतंकियों और गैंगस्टरों की लिस्ट में था शामिल
वह उन 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची में शामिल था जिसे NIA (National Investigation Agency) ने हाल ही में जारी किया गया था। उसे अज्ञान हमलावरों ने करीब 20 गोलियां मारी और मौके पर ही सुक्खा ने दम तोड़ दिया। उसका झुकाव खालिस्तान समर्थक संगठनों की ओर भी था, लेकिन वह ज्यादातर जबरन वसूली और ‘सुपारी किलिंग’ की वारदातों में शामिल था।
FB पोस्ट में ली जिम्मेदारी
लॉरेंस गैंग ने एक फेसबुक पोस्ट कर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा, ‘हांजी सत श्री कॉल, राम राम सारेयां नूं. ये सुक्खा दुनेके, जो बंबीहा ग्रुप का इंचार्ज बना फिरता था, उसका मर्डर हुआ है कनाडा के विनिपेग सिटी में, उसकी जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई ग्रुप लेता है। इस हेरोइन एडिक्टेड नशेड़ी ने सिर्फ पैसों के लिए बहुत से घर उजाड़े थे। हमारे भाई गुरलाल बराड़, विक्की मिड्डूखेड़ा के मर्डर में इसका हाथ था। संदीप नंगल अंबिया का मर्डर भी इसने करवाया था। इसे इसके पापों की सजा मिल गई। बस एक ही बात कहनी है, जो दुक्कियां-तिक्कियां अभी रह गई हैं, जहां मर्जी भाग लो, दुनिया में किसी भी देश में चले जाओ, ये न सोचो हमारे साथ दुश्मनी लेकर बच जाओगे, टाइम जरूर कम-ज्यादा लग सकता है, लेकिन एक-एक को अपने कर्मों की सजा मिलेगी।
कुछ दिन पहले हरदीप सिंह निज्जर की हुई हत्या
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर के कत्ल के बाद यह इस तरह की दूसरी बड़ी वारदात है। गैंगस्टर सुक्खा दुनेके को खालिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का राइट हैंड माना जाता था। अर्श डल्ला आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का करीबी साथी था और उसके साथ मिलकर खालिस्तान टाइगर फोर्स के आतंकी मॉड्यूल को हैंडल कर रहा था। सुक्खा दुनेके पंजाब के मोगा के गांव दुन्नेके कलां का रहने वाला था। अपराध की दुनिया में आने से पहले वह मोगा के DC कार्यालय में काम करता था।
इनपुट- न्यूज़-18