ओवरलोड बता कर किसान से मांगे 42 हजार चालान… मालवाहक को छुड़ाने मंगलसूत्र दे आईं खुज्जी विधायक साहू… जानिए क्या है पूरा मामला

राजनांदगांव। ग्राम रामतरई के किसान दूलचंद साहू के खाद-बीज से भरा मालवाहक पिकअप (सीजी 08 वाय-9424) को छुड़ाने के लिए खुज्जी विधायक छन्नी साहू ने परिवहन विभाग के दुर्ग वाले उड़नदस्ता दल को अपना मंगलसूत्र ही सौंप दिया। हद तो तब हो गई जब दस्ता में शामिल अधिकारियों ने उसे रख भी लिया। इस खबर के बाद प्रशासनिक व राजनीतिक हल्के में जबर्दस्त चर्चा है।

जंगलपुर के पास आरटीओ के दुर्ग स्क्वॉयड ने धान बीज से लदी पिकअप को ओवरलोड बताते हुए 42 हजार का चालान काटा था। गाड़ी मालिक ग्राम रामतराई निवासी दुलचंद साहू ने विधायक छन्नी साहू को फोन किया। फोन पर बात होने के बाद भी गाड़ी नहीं छूटी तो कुछ देर बाद विधायक पेंड्री पहुंचीं।

उन्होंने महिला अधिकारी से बात की जिन्होंने चालान काटा था। किसी भी हाल में अधिकारी नहीं माने तो नकद राशि ना होने की बात कहते हुए विधायक ने अपने सोने का मंगलसूत्र वहां रख दिया। यह भी कहा कि इसे बेचकर चालान वसूल कर लीजिएगा।

विधायक छन्नी साहू ने कहा की “मेरे कार्यकर्ता जो क्षेत्र में दिन-रात मेहनत करते हैं उनके लिए इतना तो करना ही चाहिए। मुझे यह भी पता चला कि 42 हजार के चालान के एवज में 52 हजार मांगे गए। नकद ना होने पर मैं वहां अपना मंगलसूत्र छोड़कर आ गईं।”

प्रभारी परिवहन अधिकारी प्रकाश रावटे ने कहा की “दुर्ग फ्लाइंग स्क्वॉयड ने गाड़ी पकड़ी है। राजनांदगांव दफ्तर से इसका कोई संबंध नहीं है। हालांकि गाड़ी यहीं खड़ी करवाई गई है।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...