छत्तीसगढ़ में फिर से किडनेपिंग और रेप: आरोपी ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बनाया अपने हवस का शिकार; दुर्ग जिले से युवक गिरफ्तार

परिजनों ने दर्ज कराइ थी शिकायत…पुलिस ने नाबालिग लड़की को किया रेस्क्यू

धमतरी, दुर्ग । छत्तीसगढ़ में फिर से एक बार किडनेपिंग और रेप का मामला प्रकाश में आया है। धमतरी जिले में युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने रेप के आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में लग गई है। मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात आरोपी ने 1 दिसंबर को किडनैप कर लिया था।

नाबालिग के परिजनों ने इसकी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। अर्जुनी पुलिस केस दर्ज कर नाबालिग बालिका की तलाश में जुट गई थी। जांच के दौरान पुलिस को दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के ग्राम असोगा में नाबालिग लड़की की होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल असोगा पहुंची, जहां खिलेन्द्र देवांगन के घर से नाबालिग लड़की को पुलिस ने रेस्क्यू किया।

आरोपी खिलेन्द्र देवांगन से पूछताछ में शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारारिक संबध बनाने की बात सामने आई। पूछताछ में नाबालिग ने बताया की आरोपी खिलेन्द्र देवांगन ने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती उसके साथ रेप किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...