छत्तीसगढ़ में 7 साल की मासूम का किडनैपिंग और रेप: सनसनीखेज वारदात से जिले में मचा हड़कंप…बेहोश बच्ची को खून से लथपथ अवस्था में आरोपी छोड़कर हुआ फरार; पुलिस कंगाल रही CCTV फुटेज

CCTV फुटेज के माध्यम से पुलिस आरोपी युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात हुई है। जिले में 7 साल की मासूम को किडनैप कर उसके साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 7 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी युवक नाबालिग बच्ची को अकेली पाकर होटल में नाश्ता कराने का लालच देकर अपने साथ बाइक पर बैठाकर वीरान जगह ले गया और उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक बच्ची को बेहोशी के हालत में खून से लथपथ अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। यह पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है।

पढ़िए दैनिक भास्कर के रिपोर्ट के अनुसार ये खबर, खून से लथपत बच्ची को देख राहगीरों ने पुलिस को घटना की सुचना दी, तब ये मामला सामने आया। जांच के दौरान पुलिस को बाइक सवार युवक का CCTV वीडियो मिला, जिसमें वह बच्ची को अपनी बाइक में बैठाकर ले जाते देखे दे रहा है। अब तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

प्राप्त सुचना के मुताबिक शहर से लगे चकरभाठा क्षेत्र के गांव की 7 साल की बच्ची के माता-पिता रोजी-मजदूरी करते हैं। परिजनों के काम पर जाने के बाद बच्ची सब्जी मंडी के आसपास ही रहती थी। रोज की तरह शनिवार की सुबह दोनों काम करने चले गए। सुबह करीब 8 बजे उनके जाने के बाद बच्ची और उसका छोटा भाई घूमने के लिए निकल गए। दोनों सब्जी मंडी के आसपास थे, जो उनके घर से करीब दो किलोमीटर दूर है। इसी दौरान बच्ची अचानक गायब हो गई। बच्ची का छोटा भाई घूमते हुए अपने घर चला गया। लेकिन, बच्ची का कुछ पता नहीं चला।

दोपहर करीब 12 बजे राहगीरों ने मासूम बच्ची को खून से लथपत हालत में देख कर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने CG डायल 112 को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बच्ची से पूछताछ की। घर का पता मिलने पर पुलिस वालों ने उसे अस्पताल ले गए। ज्यादा ब्लड लॉस के कारण बच्ची को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

हालांकि बाद में उसकी छुट्टी कर दी। पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला कि बाइक सवार युवक ने उसे अगवा कर लिया था। आरोपी बच्ची को होटल में नाश्ता कराने का लालच देकर ले गया था। फिर वीरान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया और फिर बच्ची को छोड़कर भाग गया।

इस घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस की टीम आरोपी युवक की पहचान करने और तलाश में जुट गई है। पुलिस ने जांच के दौरान आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। इस दौरान दो CCTV फुटेज भी मिली है। पहली फुटेज में बच्ची और उसका छोटा भाई पैदल जाते दिख रहे हैं। उनके पीछे बाइक सवार युवक नजर आ रहा है।

वहीं, दूसरे फुटेज में युवक बच्ची को बाइक में बैठाकर ले जाते दिख रहा है। इस CCTV फुटेज के माध्यम से पुलिस आरोपी युवक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस अफसरों का कहना है कि जिस तरीके से बच्ची के साथ घटना हुई है और वारदात को अंजाम दिया गया है। इससे आशंका है कि आरोपी युवक जान पहचान का है। यही वजह है कि बच्ची बिना कोई विरोध के आसानी से युवक के साथ चली गई। इसके बाद भी आरोपी की न तो पहचान हो पाई है और न ही पुलिस उसे पकड़ पाई है। पुलिस को शक है कि आरोपी की पहचान छिपाई जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...