CG में अपहरण, फिर रेप: 12वीं की छात्रा निकली थी स्कूल के लिए… पड़ोसी युवक ने कर लिया किडनैप… फिर अपने ही रिश्तेदार के घर ले जाकर किया दुष्कर्म, 24 घंटे बना कर रखा था बंधक

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण कर उसके साथ रेप की का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक स्कूली छात्रा के परिचय का था। जिसने नाबालिग का स्कूल जाते समय घुमाने ले जाने के नाम पर अपहरण कर अपने रिश्तेदार के घर ले गया। यहां आरोपी ने छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसे 24 घंटे तक अपने साथ बंधक बनाकर रखा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छात्रा को बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग के पिता ने कबीर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 25 नवंबर को सुबह 11 बजे के करीब किसी ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की। पुलिस को वाल्मिकी नगर के ही रहने वाले एक युवक पर शक हुआ, तो पुलिस ने मुखबिर से युवक का पता लगवाया। युवक की लोकेशन रायपुर में ही मिली।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नाबालिग 12वीं क्लास की स्टूडेंट है। वह 25 नवंबर को स्कूल के लिए निकली थी। इसी दौरान आरोपी कुणाल जगत ने रास्ते में उसे रोक लिया, फिर उसे झांसे में लेते हुए बाइक से घुमाकर लाने की बात कही। नाबालिग को लेकर वह काठाडीह स्थित अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा। वहां घर पर जब कोई मौजूद नहीं था, तो उसने फायदा उठाते हुए नाबालिग का रेप कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, युवक ने नाबालिग को अपने रिश्तेदार के घर पर 24 घंटे तक रखा। इधर, उसके माता-पिता लगातार नाबालिग की तलाश करते रहे। उन्होंने पुलिस को आरोपी युवक पर शक होने की जानकारी भी दी। इसके बाद पुलिस इस युवक को ढूंढने में जुट गई। तब अगले दिन पुलिस को युवक की वहां पर मौजूदगी का पता चल गया और पुलिस ने युवक को घेरकर पकड़ लिया।

पुलिस ने नाबालिग को युवक के चंगुल से छुड़ा लिया है। आरोपी कुणाल जगत के खिलाफ अपहरण, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...