रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के अगले प्रदेश अध्यक्ष किरण देव होंगे। जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव को भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। इस आशय का पत्र भाजपाध्यक्ष जेपी नड्डा के आदेश से जारी कर दिया गया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।