कुदरगढ़ दर्शन के लिए निकले परिवार पर टूटा कहर : बस-बोलेरो की भिड़ंत में महिला की मौत, 4 बच्चों समेत 14 घायल

कोरिया। रविवार की सुबह कोरिया जिले में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। चरचा थाना क्षेत्र के नगर गांव के पास राजहंस बस और बोलेरो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बोलेरो सवार रितु सिंह की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत 14 लोग घायल हो गए।

दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में हो गया हादसा

मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो में सवार लोग चिरमिरी के खोखापानी क्षेत्र से कुदरगढ़ देवी धाम दर्शन के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 7 बजे उनका वाहन नगर गांव के पास पहुंचा था। इसी दौरान सामने से आ रही राजहंस बस से बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बोलेरो में सवार कई लोगों को चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया।

रितु सिंह की मौत, बच्चों समेत 14 घायल

हादसे में खोखापानी निवासी रितु सिंह की जान चली गई। दुर्घटना में चार बच्चों सहित कुल 14 लोगों के घायल होने की जानकारी है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल बैकुंठपुर ले जाया गया। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्नैपचैट से दोस्ती के बाद युवती का शोषण और...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर शादी का झांसा देने, युवती का शारीरिक शोषण करने और करीब 4...

छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी का दो दिवसीय प्रवास :...

रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।...

CG Crime : 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म,...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के खरौद गांव में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना शनिवार...

नाली निर्माण के दौरान झाड़ियों में मिला नर कंकाल,...

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम किशुनगढ़ में नाली निर्माण के दौरान मानव कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जी...