छावनी में क्रांति सेना की गांधीगिरी: बड़े-बड़े गड्‌ढों को भरने के लिए चलाया जबर अभियान…व्यवस्था सुधारने निगम और PWD को दिया अल्टीमेटम

भिलाई। छावनी के रहवासी इन दिनों परेशान है। वहां के रहवासी सबसे ज्यादा वहां से गुजरने वाली रोड के गड्‌ढों से परेशान है। जो बड़ी-बड़ी फैक्ट्री में जाने वाले वाहनों की वजह से निर्मित हुए हैं। अब इन गड्‌ढों में डस्ट है। जिसकी वजह से लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों शुभम वर्मा और छाया पार्षद ने बताया कि, लगातार निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत कर रहे थे।

उन्हें बार-बार गड्‌ढों को भरने के लिए कह रहे थे लेकिन उनके कानों में जूं तक नहीं रेंगी। इसलिए वार्ड-40 और वार्ड-41 के रहवासी छग क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने जबर गड्‌ढा भरने के लिए अभियान चलाया।

यह अभियान खुद के श्रमदान करके चलाया गया। अब अगर गड्‌ढों को बेहतर ढंग से नहीं भरा गया तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। शुभम ने बताया कि, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी लगातार जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा रहा है। छावनी, खुर्सीपार, जामुल, रिसाली, दुर्ग समेत आसपास के इलाकों में जनहित से जुड़े मुद्दों को मुखर होकर उठा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मातम में बदली तीजा की खुशियां: पिकअप ने बाइक...

धमतरी। तीजा पर्व की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। हादसा पुरूर के पास...

पत्नी से अवैध संबंध का शक, पति ने पड़ोसी...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। प्रतापपुर...

दहेज में कार नहीं मिलने पर पत्नी को प्रताड़ित...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र के ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में मर्ग जांच के बाद पुलिस ने उसके पति...

यात्रियों की बढ़ी परेशानी, आज और कल रद्द रहेगी...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज और कल कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. दरअसल, उरकुरा स्टेशन यार्ड में रीमॉडलिंग का काम चल रहा है, जिसके चलते यह...